संजीव भट्ट की पत्नी का दावा: पति हुए राजनीतिक प्रतिशोध के शिकार

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

संजीव भट्ट की पत्नी का दावा: पति हुए राजनीतिक प्रतिशोध के शिकार

पूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट की पत्नी ने रविवार को आरोप लगाया कि उनके पति राजनीतिक प्रतिशोध के शिकार बने और उनकी जान को खतरा है लेकिन आधिकारिक सूत्रों ने आरोपों को मिथ्या बताया। संजीव भट्ट को 1990 के हिरासत में मौत के एक मामले में आजीवन कारावास क


संजीव भट्ट की पत्नी का दावा: पति हुए राजनीतिक प्रतिशोध के शिकार
पूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट की पत्नी ने रविवार को आरोप लगाया कि उनके पति राजनीतिक प्रतिशोध के शिकार बने और उनकी जान को खतरा है लेकिन आधिकारिक सूत्रों ने आरोपों को मिथ्या बताया।

संजीव भट्ट को 1990 के हिरासत में मौत के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनायी गयी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए श्वेता भट्ट ने कहा कि मामले में संजीव भट्ट को दोषी करार दिए जाने के बाद उनके परिवार के लिए यह मुश्किल समय है और ‘‘इसने उन्हें तोड़ दिया है।’’