सनोज राज बने KBC 11 के पहले करोड़पति

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

सनोज राज बने KBC 11 के पहले करोड़पति

नई दिल्ली। ‘कौन बनेगा करोड़ पति’ के सीजन 11 में बिहार के जहानाबाद के रहने वाले सनोज राज इस सीजन के पहले करोड़ पति बन गए हैं। जहानाबाद के हुलासगंज प्रखंड के ढोंगरा गांव के सनोज राज ने 15वें सवाल का सही जवाब दिया। मंगलवार को सीजन के प्रोमो में इसकी एक झ


सनोज राज बने KBC 11 के पहले करोड़पति
नई दिल्ली।  ‘कौन बनेगा करोड़ पति’ के सीजन 11 में बिहार के जहानाबाद के रहने वाले सनोज राज इस सीजन के पहले करोड़ पति बन गए हैं। जहानाबाद के हुलासगंज प्रखंड के ढोंगरा गांव के सनोज राज ने 15वें सवाल का सही जवाब दिया। मंगलवार को सीजन के प्रोमो में इसकी एक झलक दिखाई गई है।

चैनल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट में इस शो का एक प्रोमो वीडियो दिखाया। जिसमें सनोज राज ने 15वें सवाल का सही जवाब दिया है।

इसके बाद वह इस सीजन के पहले करोड़ पति बन गए हैं। इस शो का प्रसारण गुरुवार और शुक्रवार को किया जाएगा। बता दें इससे पहले बिहार के पूर्वी चम्पारण के रहने वाले सुशील कुमार ने भी पांच करोड़ रुपए जीते थे।

सनोज राज ने कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है और वह आगे आईएएस अधिकारी बनकर देश और समाज की सेवा करना चाहते हैं। बता दें बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन से मिलने की ख्वाहिश ने सनोज को केबीसी की हॉट सीट तक पहुंचा दिया।

सनोज राज मोबाइल एप्प के माध्यम से शो के लिये चुने गए। हॉट सीट तक पहुंचने के लिए सनोज राज को टेलीफोनिक ऑडिशन और फिर पटना में फेस-टू-फेस ऑडिशन से उन्हें गुजरना पड़ा।

सनोज राज की प्रारंभिक शिक्षा मानस इंटरनेशनल स्कूल से हुई है। उसके बाद उन्होंने एसएस कॉलेज, जहानाबाद से इंटर करने के बाद वर्धमान यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की पढ़ाई की। बीटेक के बाद सनोज राज का टीसीएस में कैंपस सेलेक्शन हुआ।