सासू जी झूला कैसे झूलूं, मोरे पिया करे हैं तंग...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

सासू जी झूला कैसे झूलूं, मोरे पिया करे हैं तंग...

आगरा। गीलो सावन आयो रे... सावन में आयो रे तीज त्योहार..., सासू जी झूला कैसे झूलूं, मोरे पिया करे हैं तंग... जैसे तीज मल्हार गीतों की धुनों के बीच सावन का झूला। कुछ यूं लुत्फ उठाया महिलाओं के प्रमुख त्योहार हरियाली तीज उत्सव का फतेहाबाद रोड स्थित एक


सासू जी झूला कैसे झूलूं, मोरे पिया करे हैं तंग...
आगरा। गीलो सावन आयो रे... सावन में आयो रे तीज त्योहार..., सासू जी झूला कैसे झूलूं, मोरे पिया करे हैं तंग... जैसे तीज मल्हार गीतों की धुनों के बीच सावन का झूला। कुछ यूं लुत्फ उठाया महिलाओं के प्रमुख त्योहार हरियाली तीज उत्सव का फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में भारत विकास परिषद् की 'समर्पण' शाखा की सदस्यों ने | कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि भाविप के उपाध्यक्ष केशव दत्त गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

संस्था के अध्यक्ष अखिलेश भटनागर ने बताया कि सावन के शुरू होते ही लोगों में एक अलग सा उल्लास उमंग का माहौल होता है। कार्यक्रम में महिलाओं ने तरह-तरह के खेल खेले और आनंद उठाया। कार्यक्रम के अंत में तीज क्वीन का चुनाव खेल के माध्यम से कराया गया। जिसके निर्णायक मंडल में डॉ० मिनाल शर्मा तथा संगम सिंघल शामिल रही | राजस्थान थीम पर हो रहे तीज उत्सव में जीवंत प्रस्तुति झलक रही थी।

सरिता गुप्ता ने हरियाली तीज के महत्व के बारे में विस्तार जानकारी दी। इसके बाद विभिन्न प्रकार के गेम खिलाएं गये, जिसमें कार्यक्रम प्रभारी निधि गर्ग, प्रियंका अग्रवाल, लवली जैन व मोनिका दौनेरिया ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया | इस अवसर पर प्रमुख रूप से शशि मल्होत्रा, पूजा बंसल, शुचिता मित्तल, निधि मित्तल, आयुषी, रश्मि, साक्षी, मोनिका, मयूरी, साधना, अल्पी, रिचा, प्रियंका आदि मौजूद रही|