फिट इंडिया मूवमेंट देखकर खूब खेले स्कूली बच्चे...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

फिट इंडिया मूवमेंट देखकर खूब खेले स्कूली बच्चे...

ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट का स्कूलों में सीधा प्रसारण किया गया। इस अवसर पर स्कूलों में खेलकूद के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिनमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्स


फिट इंडिया मूवमेंट देखकर खूब खेले स्कूली बच्चे...
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट का स्कूलों में सीधा प्रसारण किया गया। इस अवसर पर स्कूलों में खेलकूद के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिनमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

जवाहर नवोदय विद्यालय में फिट इंडिया मूवमेंट का सीधा प्रसारण छात्र छात्राओं को दिखाया गया। इस बीच छात्र छात्राओं के साथ अध्यापकों ने भी स्वस्थ तन स्वस्थ मन के लिए अनिवार्य रूप से व्यायाम करने का संकल्प लिया। इसमें प्राचार्य आरके राय श्रीकांत तिवारी रश्मि सिंह गोपाल सिंह ए पी त्रिपाठी रामा रत्ना सरिता डीएस भंडारी योगिता यादव आदि थे।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज जटपुरा में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेलकूद के साथ ही विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन भी किया गया। इसमें प्रधानाचार्य  प्रीतम सिंह  और  वरिष्ठ शिक्षक  महेंद्र सिंह ने छात्र छात्राओं को बाल संरक्षण घरेलू हिंसा पर महिला अत्याचार निवारण अधिनियम निशुल्क वह अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम लोक अदालत की प्रक्रिया परिवहन नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अरुण चौधरी नसरीन नेहा आयुषी गुप्ता रश्मि पाल और बाबुल रवि चौहान आदि उपस्थित थे।

राष्ट्रीय खेल दिवस पार प्राथमिक विद्यालय बोवादवाला पश्चिम एवं उच्चतर प्राथमिक विद्यालय अब्दुल्लापुर लेदा में शपथ ग्रहण के बाद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय में शिक्षिका सोनिया चौहान एवं राकेश कुमार के नेतृत्व में बच्चों ने कबड्डी खो-खो लंबी कूद ऊंची कूद रेस बैडमिंटन आदि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया प्रातः कालीन सभा में योगाभ्यास भी कराया गया। इसमें स्वाति सिंह संजय कुमार और नीतू के साथ ही अभिभावकों ने भी सहयोग किया।

कृषक इंटर कॉलेज शरीफ नगर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रधानाचार्य डॉ बलराम सिंह में खेलकूद के साथ चंद्रयान 2 प्रक्षेपण एवं चंद्रमा की सतह पर उतरने के संबंध में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मिताली सना सुमैया नवजीत अवनीश उदित सोहेल आदि ने प्रतिभाग किया। इसमें उप प्रधानाचार्य कुलदीप कुमार रघुवंशी कपिल चौहान शिव चरण सिंह विपिन कुमार शोभित कुमार आदि मौजूद थे।