पति से अलग करवाया फिर शादी करने का झांसा देकर वह लगातार करता रहा रेप

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

पति से अलग करवाया फिर शादी करने का झांसा देकर वह लगातार करता रहा रेप

बिलासपुर। महिला व उसके घर में काम करने वाले कर्मचारी के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। इस बीच वह प्रेमी के लिए अपने पति से अलग हो गई। फिर प्रेमी युवक उसे अपने साथ ले गया। इसके बाद से शादी करने का झांसा देकर वह लगातार दुष्कर्म करता रहा। फिर शादी से


पति से अलग करवाया फिर शादी करने का झांसा देकर वह लगातार करता रहा रेप
बिलासपुर। महिला व उसके घर में काम करने वाले कर्मचारी के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। इस बीच वह प्रेमी के लिए अपने पति से अलग हो गई। फिर प्रेमी युवक उसे अपने साथ ले गया।

इसके बाद से शादी करने का झांसा देकर वह लगातार दुष्कर्म करता रहा। फिर शादी से इन्कार करने पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली 32 वर्षीय महिला व राजकिशोर नगर निवासी उसके कर्मचारी महेश कुमार गुप्ता के बीच प्रेम संबंध हो गया। दरअसल, महेश गुप्ता अक्सर काम करते समय महिला के घर जाता था। इस दौरान उनके बीच प्रेम संबंध हुआ। फिर वर्ष 2011 में महिला अपने पति से अलग हो गई।

इसके बाद से महेश उसे अपने साथ रखे रहा। कोतवाली क्षेत्र के संतोष लॉज में आरोपित ने उसके साथ पहली बार शारीरिक संबंध बनाया। फिर उसे देवीदर्शन कराने के बहाने रतनपुर ले गया और वहां होटल में शारीरिक संबंध बनाया।

इसके बाद से आरोपित महेश ने शादी करने का झांसा देकर लगातार उसके साथ संबंध बनाता रहा। इस बीच उसे एक माह के लिए मुंबई ले गया। फिर दो साल तक मंगला स्थित दीनदयाल आवासीय कॉलोनी में रखा रहा। इसके बाद राजकिशोर नगर लेकर आ गया। बाद में महेश उससे शादी करने से मना कर दिया और महिला को छोड़ दिया।

इससे परेशान होकर महिला ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की। उसका आरोप है कि महेश ने उसे पति को छोड़ने व शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 376, 417, 506 के तहत अपराध दर्ज कर डायरी कोतवाली थाने भेज दी है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर लिया है।