BJP MLA का शर्मनाक बयान- रेड लाइट एरिया में काफी संख्या में हैं मुस्लिम महिलाएं

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

BJP MLA का शर्मनाक बयान- रेड लाइट एरिया में काफी संख्या में हैं मुस्लिम महिलाएं

ओडिशा विधानसभा में तब हंगामा मच गया जब भाजपा विधायक ने ये बयान दे डाला कि मुंबई और कोलकाता के रेड लाइट एरिया में मुस्लिम महिलाएं काफी संख्या में हैं। शून्यकाल में तीन तलाक बिल के समर्थन में बोलते हुए विधानसभा में भाजपा के उपनेता बीएस सेठी ने एक सर्व


BJP MLA का शर्मनाक बयान- रेड लाइट एरिया में काफी संख्या में हैं मुस्लिम महिलाएं
ओडिशा विधानसभा में तब हंगामा मच गया जब भाजपा विधायक ने ये बयान दे डाला कि मुंबई और कोलकाता के रेड लाइट एरिया में मुस्लिम महिलाएं काफी संख्या में हैं। शून्यकाल में तीन तलाक बिल के समर्थन में बोलते हुए विधानसभा में भाजपा के उपनेता बीएस सेठी ने एक सर्वे का हवाला देते हुए यह बयान दिया। उनके इस बयान पर कांग्रेस और बीजेडी दल के नेता भड़क गए और उन्होंने सेठी के इस बयान को रिकॉर्ड से हटाने की मांग की।
सेठी ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि सदन में सर्वे की रिपोर्ट का हवाला देने में क्या गलत है? मैंने किसी भी समुदाय के खिलाफ कुछ भी गलत नहीं कहा। यह बात सर्वे की रिपोर्ट में लिखी है कि मुंबई और कोलकाता के रेड लाइट एरिया में मुस्लिम महिलाएं काफी संख्या में हैं।
सेठी ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल अल्पसंख्यकों के वोट बटोरने के लिए बिल का विरोध कर रहे हैं। बिल का विरोध करने वालों को यह सोचना चाहिए कि संसद ने यह बिल मुस्लिम महिलाओं के लिए मानवीय आधार पर पास किया है।