BJP विधायक का शर्मनाक बयान, पूर्व प्रधानमंत्री को बताया अय्याश

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

BJP विधायक का शर्मनाक बयान, पूर्व प्रधानमंत्री को बताया अय्याश

लखनऊ। बीजेपी विधायक विक्रम सिंह सैनी एक बार फिर विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के लिए अपमानजनक टिप्पणी की है। सैनी ने नेहरू और उनके परिवार को अय्याश बताया है। बीजेपी विधायक के इस विवाद


BJP विधायक का शर्मनाक बयान, पूर्व प्रधानमंत्री को बताया अय्याश
लखनऊ। बीजेपी विधायक विक्रम सिंह सैनी एक बार फिर विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के लिए अपमानजनक टिप्पणी की है। सैनी ने नेहरू और उनके परिवार को अय्याश बताया है।

बीजेपी विधायक के इस विवादित बयान के बाद कांग्रेस हमलावर हो गई है। कांग्रेस विधायक अजय कुमार लल्‍लू ने ट्वीट करके कहा है कि बीजेपी विधायक का बयान निंदनीय है। बीजेपी के नेताओं की यही विचारधारा है। हमें इस बयान पर ज्‍यादा अजरज नहीं करना चाहिए। बीजेपी नेताओं का शर्म आनी चाहिए।

जब पत्रकारों ने सैनी से इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने मांगी मांगने के बजाय नेहरू परिवार पर ही बोलना शुरू कर दिया। सैनी ने कहा, ‘नेहरू अय्याश था, अंग्रेजों के चक्कर में आकर देश का बंटवारा कर दिया। पूरा खानदान अय्याश था। राजीव ने शादी इटली में की। इनका तो काम ही ऐसा रहा है।’