शत्रुघ्न सिन्हा बोले- इस गड़बड़ी का कारण क्या है? नोटबंदी? जीएसटी? नीतियां?

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

शत्रुघ्न सिन्हा बोले- इस गड़बड़ी का कारण क्या है? नोटबंदी? जीएसटी? नीतियां?

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी का साथ छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने देश की मौजूदा अर्थव्यवस्था को लेकर केन्द्र सरकार पर कई सवाल खड़े किए हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने एक-एक कर कई ट्वीट किए हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि


शत्रुघ्न सिन्हा बोले- इस गड़बड़ी का कारण क्या है? नोटबंदी? जीएसटी? नीतियां?
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी का साथ छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने देश की मौजूदा अर्थव्यवस्था को लेकर केन्द्र सरकार पर कई सवाल खड़े किए हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा ने एक-एक कर कई ट्वीट किए हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि सर, आर्थिक मंदी पर स्पष्ट रूप से अभी हर किसी के बात करने का मुद्दा है.... क्या आपको नहीं लगता कि हमें इसके बारे में कुछ करना चाहिए? वित्तीय संस्थान और बाजार में संकट है। निजी क्षेत्र के व्यवसाय आशंकित हैं और यहां तक ​​कि आम लोग भी सरकार की तरफ देख रहे है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि आर्थिक स्थिति का एक गंभीर प्रमाण पारले जी बिस्कुट कंपनी है, जिसने मांग में गिरावट के चलते 10 हजार कर्मचारियों को निकालने का निर्णय लिया है, जिसके बिस्कुट हम सभी खाकर बड़े हुए हैं!...बिस्कुट वास्तव में चूर-चूर होने लगा है!

उन्होंने कहा कि भारतीय उड्डयन उद्योग अपने सबसे खराब मंदी के दौर से गुजर रहा है.....यह तो अभी आगज है आगे देखना है क्या होगा। इस गड़बड़ी का कारण क्या है? नोटबंदी? जीएसटी? नीतियां? हम विचार करते रहते हैं.... लेकिन हम यह भी जानते हैं कि आप, माननीय प्रधान मंत्री महोदय, हीरो हैं।