सपा में शामिल हुईं शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

सपा में शामिल हुईं शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा

भारतीय जनता पार्टी छोड़कर हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। पूनम सिन्हा ने समाजवादी पार्टी के मुखिया व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव से राजधानी


सपा में शामिल हुईं शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा
भारतीय जनता पार्टी छोड़कर हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया।

पूनम सिन्हा ने समाजवादी पार्टी के मुखिया व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव से राजधानी लखनऊ में मुलाकात कर औपचारिक रुप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बता दें कि पिछले कई दिनों से पूनम सिन्हा के सपा में शामिल होने की चर्चा थी।

पूनम सिन्हा लखनऊ लोकसभा सीट से केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। यूपी में सपा-बसपा-रालोद गठबंधन ने ऐलान कर दिया है कि पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी के टिकट पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह को चुनौती देंगी।

उन्होंने यह घोषणा करते हुए कांग्रेस से अपील की है कि वह लखनऊ से अपना उम्‍मीदवार ना उतारे ताकि बीजेपी को हराया जा सके। पूनम सिन्‍हा 18 अप्रैल को अपना नामांकन पत्र भरेंगी।

समाजवादी पार्टी के नेता रविदास मेहरोत्रा ने मंगलवार को कहा, “पूनम सिन्हा जी (शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी) सपा-बसपा-रालोद के गठबंधन से लखनऊ की प्रत्याशी होंगी। वे 18 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। हम कांग्रेस से अपील करते हैं कि वे इस सीट से अपना उम्मीदवार न उतारें, ताकी हम यहां बीजेपी को मात दे सकें।”