शीला दीक्षित का शव वाहन हुआ खराब, अंतिम यात्रा में देरी...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

शीला दीक्षित का शव वाहन हुआ खराब, अंतिम यात्रा में देरी...

शीला दीक्षित का 81 वर्ष की आयु में शनिवार को देहांत हो गया। दिग्गज नेताओं के साथ आम लोग अपनी प्रिय नेता शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। उनका पार्थिव शरीर कांग्रेस दफ्तर में पहुंच गया है। इसके बाद पार्थिव शरीर को 2:30 बजे निगमबोध घाट


शीला दीक्षित का शव वाहन हुआ खराब, अंतिम यात्रा में देरी...
शीला दीक्षित का 81 वर्ष की आयु में शनिवार को देहांत हो गया। दिग्गज नेताओं के साथ आम लोग अपनी प्रिय नेता शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। उनका पार्थिव शरीर कांग्रेस दफ्तर में पहुंच गया है।

इसके बाद पार्थिव शरीर को 2:30 बजे निगमबोध घाट ले जाया जाएगा, जहां 2:30 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा।

इस बीच बताया जा रहा है कि शीला दीक्षित का शव वाहन खराब हो रहा है। इसकी वजह से उनकी अंतिम यात्रा में देरी हो रही है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और उनकी बेटी प्रियंका गांधी भी शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि देने पहुंची हैं।