मेरे लिए मां की तरह थीं शीला दीक्षित: मनोज तिवारी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

मेरे लिए मां की तरह थीं शीला दीक्षित: मनोज तिवारी

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन हो गया। वह 81 साल की थीं। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन पर दिल्ली BJP के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा-शीला जी मेरे लिए मां की तरह थीं। मुझे बहुत दुख हुआ उनके निधन की खबर सुनकर। उनका एस्कॉर्


मेरे लिए मां की तरह थीं शीला दीक्षित: मनोज तिवारी
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन हो गया। वह 81 साल की थीं। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन पर दिल्ली BJP के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा-शीला जी मेरे लिए मां की तरह थीं। मुझे बहुत दुख हुआ उनके निधन की खबर सुनकर।

उनका एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। शीला दीक्षित साल 1998 से 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। उनके नेतृत्व में लगातार तीन बार कांग्रेस ने दिल्ली में सरकार बनाई। वह सबसे लंबे समय (15 साल) तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। अब से कुछ ही देर बाद उनका पार्थिव शरीर उनके निजामुद्दीन स्थित आवास पर लाया जाएगा।

कांग्रेस की कद्दावर नेता रहीं शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब के कपूरथला में हुा। उन्होंने दिल्ली के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से पढ़ाई की और फिल दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज से मास्टर्स ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की। शीला दीक्षित साल 1984 से 1989 तक उत्तर प्रदेश के कन्नौज से सांसद रहीं। बतौर सांसद वह लोकसभा की एस्टिमेट्स कमिटी का हिस्सा भी रहीं।