आज होगा शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

आज होगा शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार

तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री, केरल की राज्यपाल और कांग्रेस की दिल्ली इकाई की अध्यक्ष रहीं शीला दीक्षित का 81 वर्ष की आयु में शनिवार को देहांत हो गया। दिग्गज नेताओं के साथ आम लोग अपनी प्रिय नेता शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। पार्थि


आज होगा शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार
तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री, केरल की राज्यपाल और कांग्रेस की दिल्ली इकाई की अध्यक्ष रहीं शीला दीक्षित का 81 वर्ष की आयु में शनिवार को देहांत हो गया। दिग्गज नेताओं के साथ आम लोग अपनी प्रिय नेता शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं।

पार्थिव शरीर 1:30 बजे तक कांग्रेस दफ्तर में रखा जाएगा। इसके बाद पार्थिव शरीर को 2:30 बजे निगमबोध घाट ले जाया जाएगा, जहां 2:30 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा।

दिल्ली में कांग्रेस के ऑफिस का झंडा आधा झुका हुआ है। अपने विनम्र स्वभाव से उन्होंने न सिर्फ आम लोगों का दिल जीता, बल्कि विरोधी भी उनके काम और लगन के कायल हैं।

दिल्ली में विभिन्न क्षेत्रों में बुनियादी स्तर पर काम कराए और सड़कों व फ्लाईओवरों के निर्माण से उन्होंने शहर के बुनियादी ढांचे में एक क्रांतिकारी बदलाव कर दिए।

उन्होंने बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम, दिल्ली मेट्रो के साथ ही स्वास्थ्य और शैक्षणिक क्षेत्र के विकास में भी काफी काम किया।