महिला विधायक के साथ बैठकर प्रियंका पर अपशब्दों की बौछार...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

महिला विधायक के साथ बैठकर प्रियंका पर अपशब्दों की बौछार...

राकेश पाण्डेय गाजीपुर। प्रभारी मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने बुधवार को पूर्वांचल के गाजीपुर जिले का दौरा किया, इसके साथ ही उन्होंने बाढ़ से प्रभावित इलाकों का दौरा किया। साथ ही पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी


महिला विधायक के साथ बैठकर प्रियंका पर अपशब्दों की बौछार...
राकेश पाण्डेय
गाजीपुर। प्रभारी मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने बुधवार को पूर्वांचल के गाजीपुर जिले का दौरा किया, इसके साथ ही उन्होंने बाढ़ से प्रभावित इलाकों का दौरा किया। साथ ही पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पर हमला बोला।
     
जिले  के प्रभारी मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल बुधवार को पत्रकारवार्ता के दौरान प्रियंका गांधी से जुड़े सवाल पर भड़क गए। बोले कौन हैं प्रियंका गांधी? उनको कोई अधिकार नहीं है, भारत की राजनीति में बोलने का। वह वाड्रा जैसे एक जमीन लुटेरे की पत्नी हैं। उनकी भाषा पाकिस्तान के इमरान खान से भी विषैली है। वह टुकड़े-टुकड़े गैंग और देश द्रोहियों के साथ खड़ी हैं। उनको देश से माफी मांगनी चाहिए।