स्मृति ईरानी के पिता की तबियत हुई खराब, मेदांता में भर्ती

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

स्मृति ईरानी के पिता की तबियत हुई खराब, मेदांता में भर्ती

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और वर्तमान लोकसभा चुनाव में अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी के पिता अजय कुमार मल्होत्रा का स्वास्थ्य अचानक खराब हो जाने से उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बताया जा रहा है कि बुधवार देर शाम को अचानक उनकी


स्मृति ईरानी के पिता की तबियत हुई खराब, मेदांता में भर्ती
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और वर्तमान लोकसभा चुनाव में अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी के पिता अजय कुमार मल्होत्रा का स्वास्थ्य अचानक खराब हो जाने से उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बताया जा रहा है कि बुधवार देर शाम को अचानक उनकी तबियत खराब हो गई।

उन्हें देर शाम गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार स्मृति के पिता अजय कुमार को देखने रेलमंत्री पीयूष गोयल भी अस्पताल पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि 71 वर्षीय अजय कुमार को बुखार के साथ-साथ अन्य परेशानियां भी हैं। उनका इलाज फिजीशियन डॉ. सुशील कटारिया कर रहे हैं।