शीला दीक्षित को सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

शीला दीक्षित को सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि

यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को उनके घर पहुँच कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस की कद्दावर नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर चाहे पक्ष हो या विपक्ष सबने दुख जाताया है। कांग्रेस की वरिष्ठ


शीला दीक्षित को सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि
यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को उनके घर पहुँच कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस की कद्दावर नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर चाहे पक्ष हो या विपक्ष सबने दुख जाताया है।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का नि’धन हो गया है। वह लंबे वक्त से बी’मार चल रही थी। कल दोपहर 2:30 बजे शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर किया जाएगा। तब तक उनके समर्थक उनके निज निवास पर शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर सकेंगे।

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी ने गहरा दुःख जताया है। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस पार्टी की एक प्यारी बेटी शीला दीक्षित जी के नि’धन के बारे में सुनकर मैं बहुत निराश हूं, जिनके साथ मैंने एक करीबी व्यक्तिगत बंधन साझा किया है। दुख की घड़ी इस में उनके परिवार और दिल्ली के नागरिकों के प्रति मेरी संवेदना है।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का आज निधन हो गया है। वह लंबे वक्त से बीमार चल रही थी। दिल्ली के एस्कार्ट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वह 15 सालों तक दिल्ली की मुख्यमंत्री थी।

1998 से 2013 तक इन्होने दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। दीक्षित दिल्ली में लगातार तीन कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व किया और चुनाव में जीत दर्ज की। दिसंबर 2013 में दिल्ली विधानसभा के चुनाव में, दीक्षित को नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने हराया। जिन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में प्रतिस्थापित किया गया।