योगी सरकार के इशारे पर सपा कार्यकर्ताओं का किया जा रहा उत्पीड़न: आनन्दसेन यादव

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

योगी सरकार के इशारे पर सपा कार्यकर्ताओं का किया जा रहा उत्पीड़न: आनन्दसेन यादव

अयोध्या। मोदी व योगी सरकार के इशारे पर 6 मई को मतदान होने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस उत्पीडि़त कर रही है। उत्पीडऩ की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और चुनाव आयोग से कर दी गयी है। यह जानकारी शाने अवध सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता


योगी सरकार के इशारे पर सपा कार्यकर्ताओं का किया जा रहा उत्पीड़न: आनन्दसेन यादव
अयोध्या।  मोदी व योगी सरकार के इशारे पर 6 मई को मतदान होने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस उत्पीडि़त कर रही है। उत्पीडऩ की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और चुनाव आयोग से कर दी गयी है। यह जानकारी शाने अवध सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान गठबंधन  के लोकसभा प्रत्याशी आनन्दसेन यादव ने दिया।
उन्होंने बताया कि इस बात का भान हो जाने पर कि फैजाबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी का पराजय तय है सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीडऩ शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि थाना पूराकलन्दर, थाना कुमारगंज व थाना खण्डासा में लगभग दो दर्जन सपा कार्यकर्ताओं के विरूद्ध फर्जी एफआईआर दर्ज करवाकर उनका उत्पीडऩ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीडऩ पुलिस ने बंद नहीं किया तो आदर्श चुनाव आचार संहिता के खत्म होने के बाद सपा बड़ा आन्दोलन छेड़ेगी। पत्रकार वार्ता में सपा जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव, मो. कमर राईन व प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी भी मौजूद रहे।