सौतेला बाप बंधक बना 3 माह से कर रहा था बलात्कार

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

सौतेला बाप बंधक बना 3 माह से कर रहा था बलात्कार

अलवर निवासी 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने अपने सौतेले पिता पर बंधक बनाकर तीन माह से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार उसकी सगी मां उसे घर में बंधक बनाकर रखती थी। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देती। पुलिस के मुताबिक लड़की की मां क


सौतेला बाप बंधक बना 3 माह से कर रहा था बलात्कार
अलवर निवासी 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने अपने सौतेले पिता पर बंधक बनाकर तीन माह से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

पीड़ित के अनुसार उसकी सगी मां उसे घर में बंधक बनाकर रखती थी। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देती।

पुलिस के मुताबिक लड़की की मां की शादी पटौदी क्षेत्र स्थित गांव में हुई थी। करीब छह साल पहले उसके पिता का देहांत हो गया, जिस पर मां व बेटी अलवर जिला स्थित गांव में जाकर रहने लगे। चार साल पहले उसकी मां ने झज्जर निवासी राजपाल से प्रेम विवाह कर लिया और सभी लोग गांव में रहने लगे।


मामले का खुलासा गत अगस्त को उस समय हुआ जब किशोरी मानेसर स्थित स्थित गांव में अपनी मौसी के घर आई। उसने अपनी मौसी को आपबीती बताई कि मई महीने से उसका सौतेला पिता उसके साथ हैवानियत कर रहा है।

मां से शिकायत करने पर वह उसकी पिटाई करती है और घर से बाहर जाने पर पाबंदी लगा दी। उसे घर के अंदर बंधक बनाकर पिता उसके साथ दुष्कर्म करता है।