कांग्रेस विधायक के घर के बाहर जोरदार धमाका, एक की मौत

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

कांग्रेस विधायक के घर के बाहर जोरदार धमाका, एक की मौत

कर्नाटक में राज्यराजेश्वरी नगर से कांग्रेस के विधायक के घर के बाहर जोरदार धमाका हुआ है। बेंगलुरू के व्यालिकवल में विधायक मुनिरत्ना के घर के बाहर ये धमाका हुआ। धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। धमाका इतना जोरदार था कि व्यक्ति के चीथड़े उड़ गए। पु


कांग्रेस विधायक के घर के बाहर जोरदार धमाका, एक की मौत
कर्नाटक में राज्यराजेश्वरी नगर से कांग्रेस के विधायक के घर के बाहर जोरदार धमाका हुआ है। बेंगलुरू के व्यालिकवल में विधायक मुनिरत्ना के घर के बाहर ये धमाका हुआ। धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। धमाका इतना जोरदार था कि व्यक्ति के चीथड़े उड़ गए। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
जानकारी के अनुसार धमाका मकान के सामने कार पार्किंग स्लॉट में हुआ। पीडि़त की पहचान वेंकटेश के रूप में हुई है जो मुनिरत्न की घरेलू काम में मदद कर रहा था। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है लेकिन अभी तक विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मुनिरत्ना नेता के साथ फिल्म निर्माता भी हैं।