छेड़खानी से परेशान छात्रा ने लगायी फांसी...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

छेड़खानी से परेशान छात्रा ने लगायी फांसी...

पटना। मनचलों की छेड़खानी से तंग असकर स्नातक की एक छात्रा में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका मांझा थाना के जगरनाथा गांव के केदार प्रसाद के बेटी निक्की कुमारी थी। वह बीए फस्ट ईयर की छात्रा थी। घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और भड़कुई


छेड़खानी से परेशान छात्रा ने लगायी फांसी...
पटना। मनचलों की छेड़खानी से तंग असकर स्नातक की एक छात्रा में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका मांझा थाना के जगरनाथा गांव के केदार प्रसाद के बेटी निक्की कुमारी थी। वह बीए फस्ट ईयर की छात्रा थी।

घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और भड़कुईयां मोड़ के समीप हाईवे जाम कर घंटों बवाल काटा। लोगों का आक्रोश पुलिस पर था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जाता है कि छेड़खानी से परेशान होकर छात्रा ने आवेदन देकर पुलिस से मदद मांगी थी। पुलिस द्वारा मनचलों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। इससे मनचलों का मनोबल और बढ़ गया। इससे खिन्न छात्रा ने आत्महत्या कर लिया।

आक्रोशित लोगों ने दो घंटे तक हाईवे जाम रखा। इससे यातायात ठप रही। आक्रोशित लोग आरोपितों की गिरफ्तारी व महिला थाना प्रभारी पर कार्यवाई करने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आक्रोशितों को समझा- बुझा कर शांत कराया।