देश के समर्थन, प्रधानमंत्री के संबोधन ने हमारा हौसला बढ़ाया: सिवन

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

देश के समर्थन, प्रधानमंत्री के संबोधन ने हमारा हौसला बढ़ाया: सिवन

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख के सिवन ने रविवार को कहा कि चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की ‘सॉफ्ट लैंडिंग' का अभियान अपनी तय योजना के मुताबिक पूरा नहीं होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन और दे


देश के समर्थन, प्रधानमंत्री के संबोधन ने हमारा हौसला बढ़ाया: सिवन
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख के सिवन ने रविवार को कहा कि चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की ‘सॉफ्ट लैंडिंग' का अभियान अपनी तय योजना के मुताबिक पूरा नहीं होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन और देश के समर्थन ने अंतरिक्ष एजेंसी के वैज्ञानिकों का मनोबल बढ़ाया।

इसरो द्वारा चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की ‘सॉफ्ट लैंडिंग' का अभियान शनिवार को अपनी तय योजना के मुताबिक पूरा नहीं हो पाया था और चंद्रमा की सतह से महज 2.1 किलोमीटर की दूरी पर उसका संपर्क जमीनी स्टेशन से टूट गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिवन ने कहा, हम वास्तव में बेहद खुश हैं (प्रधानमंत्री के संबोधन के साथ-साथ पूरे देश के इसरो के साथ खड़े होने से). इसने हमारे लोगों का मनोबल बढ़ाया है. इसरो के पूर्व अध्यक्ष के कस्तूरीरंगन ने सिवन और इसरो टीम को प्रेरित करने, प्रोत्साहित करने, आश्वस्त करने और पूरी तरह से उनका समर्थन करने के लिए प्रधानमंत्री की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, हम बेहद अभिभूत हैं. पूरे देश से अच्छी और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली. प्रधानमंत्री का अंदाज भी अभूतपूर्व था।