गंगा में विलीन हुईं सुषमा स्वराज की अस्थियां

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

गंगा में विलीन हुईं सुषमा स्वराज की अस्थियां

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी और उनके पति स्वराज कौशल ने हापुड़ के ब्रजघाट में उनकी अस्थियां गंगा में प्रवाहित कर दीं। इसके साथ ही हरदिल अजीज सुषमा स्वराज की अंतिम विदाई भी हो गई। स्वराज कौशल और बांसुरी आज लगभग 10.15 बजे ब्रजघाट पह


गंगा में विलीन हुईं सुषमा स्वराज की अस्थियां
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी और उनके पति स्वराज कौशल ने हापुड़ के ब्रजघाट में उनकी अस्थियां गंगा में प्रवाहित कर दीं। इसके साथ ही हरदिल अजीज सुषमा स्वराज की अंतिम विदाई भी हो गई।

स्वराज कौशल और बांसुरी आज लगभग 10.15 बजे ब्रजघाट पहुंचे फिर दोनों ने नांव से जाकर सुषमा स्वराज की अस्थियां गंगा में विसर्जित कीं। इस समय का वीडियो देखकर समझा जा सकता है कि सुषमा के जाने से पिता-पुत्री के जीवन में कितना खालीपन आ गया है। सुषमा स्वराज की अस्थियां विसर्जित करते हुए दोनों की आंखें नम थीं।