BJP के नेताओं पर तांत्रिक क्रिया कर रहा है: प्रज्ञा ठाकुर

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

BJP के नेताओं पर तांत्रिक क्रिया कर रहा है: प्रज्ञा ठाकुर

भोपाल। भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के निधन पर प्रज्ञा ने कहा कि इसके पीछे विपक्ष का हाथ है, वह पार्टी के नेताओं पर तांत्रिक क्रिया कर रहा है। प्रज्ञा सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्याल


BJP के नेताओं पर तांत्रिक क्रिया कर रहा है: प्रज्ञा ठाकुर
भोपाल।  भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के निधन पर प्रज्ञा ने कहा कि इसके पीछे विपक्ष का हाथ है, वह पार्टी के नेताओं पर तांत्रिक क्रिया कर रहा है।

प्रज्ञा सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली और मप्र के पूर्व सीएम बाबू लाल गौर की श्रद्धांजलि सभा में बोल रही थीं।

प्रज्ञा ने कहा- भाजपा के जिन वरिष्ठ नेताओं का पिछले दिनों निधन हुआ, उसके पीछे विपक्ष का हाथ है। भाजपा को नुकसान पहुंचाने के लिए विपक्ष "मारण शक्ति' (तांत्रिक क्रिया) का प्रयोग कर रहा है।