किशोरी से छेड़खानी करने वाला किशोर अरेस्ट

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

किशोरी से छेड़खानी करने वाला किशोर अरेस्ट

बिलासपुर। कोनी में किशोरी को अकेली पाकर घर में घुसकर छेड़खानी करने वाले किशोर के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 15 वर्षीय किशोरी नवमीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बा


किशोरी से छेड़खानी करने वाला किशोर अरेस्ट
बिलासपुर। कोनी में किशोरी को अकेली पाकर घर में घुसकर छेड़खानी करने वाले किशोर के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 15 वर्षीय किशोरी नवमीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद घरेलु काम करती है। मोहल्ले का 16 वर्षीय किशोर उसे प्रेम करता है। बीते शनिवार को किशोरी घर में अकेली थी। इस पर मौका पाकर किशोर उसके घर में घुस गया और किशोरी से छेड़खानी करने लगा।

इस बीच उसकी बहन घर पहुंच गई, तब आरोपित भाग निकला। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 450, 354 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर बाल न्यायालय में पेश रिमांड में भेज दिया है।