किशोरी के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

किशोरी के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

हरपालपुर, हरदोई। हरपालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए खेतों पर जा रही किशोरी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।हरपालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी खेतों पर शौच क


किशोरी के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
हरपालपुर, हरदोई। हरपालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए खेतों पर जा रही किशोरी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।हरपालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी खेतों पर शौच के लिए गयी थी।

जहां गांव के ही एक युवक ने उसे बुरी नियत से पकड़कर  छेड़छाड़ की तथा गन्ने के खेत में लिए जा रहा था।तभी किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी उसको छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पीडि़ता ने घर आकर घटना की परिजनों को जानकारी दी।किशोरी के भाई की तहरीर पर शिवशंकर पुत्र नेकराम निवासी भूपतिपुर नगला के खिलाफ छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया।