वरमाला के बाद दुल्हन बोली- नहीं पसंद आया दूल्हा, शादी से किया इंकार!

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

वरमाला के बाद दुल्हन बोली- नहीं पसंद आया दूल्हा, शादी से किया इंकार!

अशोकनगर। ईसागढ़ जनपद के ग्राम देवतखिरिया में मंगलवार की रात एक शादी अधूरी रह गई। वरमाला की रस्म के बाद दुल्हन को दूल्हा पसंद नहीं आया, तो उसने शादी करने से मना कर दिया। इस कारण बरात बिना दुल्हन के लौट गई। नई दुनिया की रिपोर्ट के अनुसार खिरियादेवत निव


वरमाला के बाद दुल्हन बोली- नहीं पसंद आया दूल्हा, शादी से किया इंकार!
अशोकनगर। ईसागढ़ जनपद के ग्राम देवतखिरिया में मंगलवार की रात एक शादी अधूरी रह गई। वरमाला की रस्म के बाद दुल्हन को दूल्हा पसंद नहीं आया, तो उसने शादी करने से मना कर दिया। इस कारण बरात बिना दुल्हन के लौट गई। नई दुनिया की रिपोर्ट के अनुसार खिरियादेवत निवासी भगवानलाल कुशवाह की बेटी सोनम की शादी शिवपुरी जिले के ग्राम इंदार निवासी शिवचरण कुशवाह के पुत्र प्रतापभान सिंह कुशवाह से तय हुई थी।

कई दिनों से दोनों घरों में शादी की तैयारियां चल रही थीं। 25 जून की रात प्रतापभान सिंह की बरात खिरियादेवत गांव आई। धूमधाम से बरात निकलने के बाद वरमाला भी हो गई। इसके बाद अचानक दुल्हन सोनम ने शादी करने से मना कर दिया। आठवीं तक शिक्षित सोनम का कहना था कि लड़के को सिर्फ मेरे पिताजी ने देखा था। शादी से पहले मुझे न लड़का दिखाया गया और न ही उसका फोटो दिखाया।

बरात में ही पहली बार मैंने लड़के को देखा। वह मुझे पसंद नहीं आया। इसलिए मैंने शादी से मना कर दिया। दोनों के परिजनों, रिश्तेदारों ने भी समझाया, लेकिन सोनम नहीं मानी। कहासुनी की स्थिति बनने पर वर पक्ष ने डायल 100 को फोन कर पुलिस बुला ली। हालांकि, रिश्तेदारों का कहना था कि शादी से पहले लड़का-लड़की को एक-दूसरे से मिलवाना चाहिए था।

इधर, दूल्हे प्रतापभान सिंह के पिता शिवचरण कुशवाह का कहना था कि गोत्र के कारण शादी निरस्त की गई है। हमारा गोत्र सकोरिया है और दुल्हन का गोत्र सिलोरिया है। दोनों गोत्र में आपस में शादी नहीं हो सकती। इसलिए मौके पर ही समाज के पंचों ने पंचनामा बनाकर दोनों पक्षों का सामान व खर्चा भी वापस करा दिया। इसके बाद बरात लौट गई।