दहेज की मांग पर दुल्हन ने मंडप से लौटाई बारात...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

दहेज की मांग पर दुल्हन ने मंडप से लौटाई बारात...

लखनऊ। आज के दौर में महिलाओं को सशक्त करने के लिए तमाम सामाजिक संगठन काम कर रहे हैं। लेकिन आज भी समाज में ऐसे लोग हैं जो अपनी लालची सोच के चलते महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को समाज में दबाने की कोशीश करते हैं। इसका एक जीता जागता उदाहरण राजधानी लखनऊ के


दहेज की मांग पर दुल्हन ने मंडप से लौटाई बारात...
लखनऊ। आज के दौर में महिलाओं को सशक्त करने के लिए तमाम सामाजिक संगठन काम कर रहे हैं। लेकिन आज भी समाज में ऐसे लोग हैं जो अपनी लालची सोच के चलते महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को समाज में दबाने की कोशीश करते हैं।

इसका एक जीता जागता उदाहरण राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में देखने को मिला। यहां दहेज़ लोभी परिवार ने शादी के एन वक्त पर दहेज़ की मांग कर दी। जब दुल्हा लड़की पक्ष के दरवाजे पर पहुंच गया था। हालांकि लड़की क़ा परिवार दहेज देने में असहज हो गया लेकिन परिवार ने हिम्मत नहीं हारी औऱ दहेज लोभियों को सबक सिखाने के लिए पुलिस क़ा सहारा लिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी हंगामे के बीच दोनों पक्षों को शांत करवा दिया।

जानकारी के अनुसार, मामला ठाकुरगंज का है। यहां आरएन मेहता लॉन में शादी समारोह चल रहा था।चारों तरफ शहनाई की गूंज थी सभी लोगों के चेहरे पर खुशियां थीं लेकिन यह खुशियां उस वक़्त मायूसी में बदल गई जब लड़के पक्ष ने अचानक दहेज की मांग औऱ बढ़ा दी। लड़की पक्ष ने असहमति जताई लेकिन दहेज लोभी परिवार सुनने को तैयार नहीं था। लड़की पक्ष ने हिम्मत दिखाते हुए दहेज लोभियों को सबक सिखाने के लिए पुलिस क़ा सहारा लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस काफी हंगामे के बीच दोनों पक्षों को थाने ले गई। आखिर में लड़की ने शादी न करने की ठानी औऱ दहेज लोभियों को अधिक दहेज देने से इनकार कर दिया। शादी समारोह के दौरान लड़की काफी रो रही थी। घर आये मेहमान उसको चुप कराने की कोशिश कर रहे थे।जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को आमने सामने बैठा के मामला खत्म करा दिया। मामले की जाँच कर रहे उप निरीक्षक मनोज यादव ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया है।