दबंगों ने महिला को ट्रैक्टर से कुचलकर मारा, ससुर को भी पीटा...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

दबंगों ने महिला को ट्रैक्टर से कुचलकर मारा, ससुर को भी पीटा...

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने 30 वर्षीय एक आदिवासी महिला को कथित रूप से ट्रैक्टर से कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। दबंगों के हमले में महिला के वृद्ध ससुर भी घायल हो गए। यह घटना सिंगरौली जिला मुख्यालय से करीब 60 किलाम


दबंगों ने महिला को ट्रैक्टर से कुचलकर मारा, ससुर को भी पीटा...
मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने 30 वर्षीय एक आदिवासी महिला को कथित रूप से ट्रैक्टर से कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। दबंगों के हमले में महिला के वृद्ध ससुर भी घायल हो गए।

यह घटना सिंगरौली जिला मुख्यालय से करीब 60 किलामीटर दूर जियावन थाना क्षेत्र के ढिलरी गांव में शुक्रवार को हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जियावन पुलिस थाना प्रभारी नेहरू सिंह ने रविवार को 'बताया कि किरण कोल (30) की ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या करने एवं उसके ससुर विशेषर कोल (60) की पिटाई करने के मामले में मुख्य आरोपी प्रभाकर बैस (25) एवं बंधु बैस (55) को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि लालपति बैस (30) फरार है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को ये तीनों आरोपी ग्राम ढिलरी में चार वर्ष पूर्व कथित रूप से उनके द्वारा बेची गयी जमीन पर कब्जा करने के लिए गये और ट्रैक्टर से जोताई करने लगे। इस जमीन पर पिछले 30 वर्ष से विशेषर कोल का कब्जा था।

सिंह ने बताया कि इसे देखकर विशेषर कोल एवं उसकी बहू किरण कोल वहां पहुंच गये और जोताई कार्य को रोकने लगे। दोनों पक्षों ने इस जमीन पर अपना-अपना दावा जताया जिससे बाद विवाद बढ़ता गया।