घर से भागे प्रेमी जोड़ी की एक ही फंदे पर लटकी मिली लाशें

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

घर से भागे प्रेमी जोड़ी की एक ही फंदे पर लटकी मिली लाशें

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले में घर से भागे एक प्रेमी जोड़े का फांसी पर लटका हुआ शव मिला। आशंका जतायी जा रही है कि प्रेमी जोड़े ने अपने-अपने परिवार के लोगों तथा जुदा होने के डर से फांसी लगाकर खुदकुशी की है। फिलहाल पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है। प्


घर से भागे प्रेमी जोड़ी की एक ही फंदे पर लटकी मिली लाशें
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले में घर से भागे एक प्रेमी जोड़े का फांसी पर लटका हुआ शव मिला। आशंका जतायी जा रही है कि प्रेमी जोड़े ने अपने-अपने परिवार के लोगों तथा जुदा होने के डर से फांसी लगाकर खुदकुशी की है। फिलहाल पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना राजनांदगांव के कुंजामटोला की है।  यहां रहने वाली एक नाबालिग लड़की 23 अप्रैल को अचानक घर से गायब हो गयी। परिजनों ने इसकी सूचना मोहला थाने में दर्ज कराई थी। उसी दौरान लड़की के गांव से ही एक लड़के के भी गायब होने की सूचना पुलिस को मिली। इधर पुलिस दोनों लापता हुए लड़की-लड़के को ढूंढ पाती उससे पहले ही आज कुछ लोगों ने दोनों नाबालिग जोड़े का शव पहाड़ी क्षेत्र में एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा। पुलिस की टीम लोगों की सूचना पर घटना स्थल पहुंची और शव का पंचनामा कार्यवाही कर पीएम के लिये भेजा। इस मामले में मोहला पुलिस दोनों के परिजनों से पूछताछ भी कर रही है।
-सांकेतिक तस्वीर