BJP मुख्यालय लाई गई सुषमा की पार्थिव देह

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

BJP मुख्यालय लाई गई सुषमा की पार्थिव देह

नई दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की कद्दावर नेता 67 वर्षीय सुषमा स्वराज का मंगलवार की देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से ही पूरे देश में शोक छा गया। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके आवास पर पक्ष और विपक्ष क


BJP मुख्यालय लाई गई सुषमा की पार्थिव देह
नई दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की कद्दावर नेता 67 वर्षीय सुषमा स्वराज का मंगलवार की देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से ही पूरे देश में शोक छा गया।

उनके निधन की खबर मिलते ही उनके आवास पर पक्ष और विपक्ष के बड़े नेताओं का तांता लग गया और सभी ने उनके अंतिम दर्शन किए। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित पक्ष-विपक्ष के कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

सुषमा स्वराज की पार्थिव देह भाजपा मुख्यालय में रखी गई है जहां भारी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन कर रहे हैं। सुषमा स्वराज की पार्थिव देह 12 बजे तक उनके आवास पर रखे जाने के बाद इसे अब भाजपा मुख्यालय ले जाया जा रहा है जहां आम लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे।