युवती ने सरेआम युवक को लातों-घूंसों से बुरी तरह पीटा

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

युवती ने सरेआम युवक को लातों-घूंसों से बुरी तरह पीटा

लखनऊ। लड़की से छेड़छाड़ करने पर वह बुरी तरह से भड़क गई। जिसके बाद उसने युवक को पकड़कर बुरी तरह से पीटा। सरेराह युवक की पिटाई होते देख लोगों का मजमा लग गया और उन्होंने उसकी वीडियो बनानी शुरू कर दी। वहीं लोगों ने युवती का साथ भी दिया। मामला विभूतिखंड


युवती ने सरेआम युवक को लातों-घूंसों से बुरी तरह पीटालखनऊ। लड़की से छेड़छाड़ करने पर वह बुरी तरह से भड़क गई। जिसके बाद उसने युवक को पकड़कर बुरी तरह से पीटा। सरेराह युवक की पिटाई होते देख लोगों का मजमा लग गया और उन्होंने उसकी वीडियो बनानी शुरू कर दी। वहीं लोगों ने युवती का साथ भी दिया।


मामला विभूतिखंड थाने का है। मंगलवार सुबह दो युवतियां सड़क पर जा रही थी। इसी बीच एक नीले रंगा का कुर्ता पायजामा पहने हुए एक आदमी ने उन पर फब्ती कस दी।

खास बात ये थी कि युवक की एक पांच साल की लड़की भी थी। छेड़छाड़ से आक्रोशित युवती ने युवक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। युवक को पिटता हुआ देख लोगों की भीड़ जमा होने लगी। माजरा समझकर लोगों ने भी युवतियों का साथ दिया।