बारात लेकर पहुंचे दूल्हे राजा की मंडप में ही हुई पिटाई

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

बारात लेकर पहुंचे दूल्हे राजा की मंडप में ही हुई पिटाई

नई दिल्ली। वैशाली से मुजफ्फरपुर शादी करने पहुंचे एक युवक की शादी के मंडप में ही पिटाई हो गई। पीटने वाली कोई और नहीं बल्कि उसकी पत्नी ही थी। हालात बिगड़ते देख बाराती फरार हो गए। घटना मिठनपुरा के मलीघाट की है। युवक एक पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी रचाने


बारात लेकर पहुंचे दूल्हे राजा की मंडप में ही हुई पिटाई
नई दिल्ली। वैशाली से मुजफ्फरपुर शादी करने पहुंचे एक युवक की शादी के मंडप में ही पिटाई हो गई। पीटने वाली कोई और नहीं बल्कि उसकी पत्नी ही थी। हालात बिगड़ते देख बाराती फरार हो गए।

घटना मिठनपुरा के मलीघाट की है। युवक एक पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी रचाने आया था। दूसरी लड़की के परिजनों को जब इसकी जानकारी लगी तो दूल्हे को बंधक बना लिया।

अपने परिजनों के साथ पहुंची रिंकी कुमारी ने बताया कि दुल्हा अशोक कुमार पासवान के साथ उसकी शादी ढाई साल पहले हुई थी। दोनों के बीच RDS कॉलेज के पास स्थित मुक्तिनाथ मन्दिर में शादी हुई थी। वैशाली के पातेपुर थानांतर्गत भैरोखरा निवासी अशोक पासवान के पिता RDS कॉलेज में चपरासी हैं। रिंकी ने खुद को तीन माह की गर्भवती बताया।

रिंकी ने बताया कि उसे मायके में छोड़कर अशोक नौकरी करने के बहाने बाहर चला गया। दोनों मोबाइल से संपर्क में थे। दो दिन से अशोक ने रिंकी को फोन नहीं किया तो उसे चिंता हुई। उसने अपने मामा को संपर्क किया। मामा को पातेपुर से जानकारी मिली कि अशोक की शादी होने वाली है। रिंकी पता लगाते लगाते मुजफ्फरपुर पहुंच गई। पता चला कि मुशहरी की एक लड़की से अशोक की शादी हो रही है


रिंकी मालीघाट स्थित उस विवाह भवन में पहुंच गई जहां शादी हो रही थी। पंडाल में पहुंच कर रिंकी ने हंगामा शुरू कर दिया तो कोहराम मच गया। रिंकी ने सरेआम दुल्हा बने अशोक की पिटाई कर दी। माजरा समझ में आने पर लड़की वालों ने दूल्हे को बंधक बना लिया और हालात बिगड़ते देख बाराती फरार हो गए।