हेड मास्टर ने लड़कियों की गणवेश पहनी और छात्रों को भी जबरन पहनाई!

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

हेड मास्टर ने लड़कियों की गणवेश पहनी और छात्रों को भी जबरन पहनाई!

बड़वानी। पाटी विकासखंड के ग्राम ठेंग्चा स्थित माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को शर्मशार करने वाला घटनाक्रम सामने आया। आरोप है कि नशे में प्रधान पाठक ने विद्यार्थियों के सामने अपने कपड़े उतारकर छात्राओं की गणवेश पहनी। छात्रों को भी उन्होंने ऐसा करने को क


हेड मास्टर ने लड़कियों की गणवेश पहनी और छात्रों को भी जबरन पहनाई!
बड़वानी। पाटी विकासखंड के ग्राम ठेंग्चा स्थित माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को शर्मशार करने वाला घटनाक्रम सामने आया। आरोप है कि नशे में प्रधान पाठक ने विद्यार्थियों के सामने अपने कपड़े उतारकर छात्राओं की गणवेश पहनी।

छात्रों को भी उन्होंने ऐसा करने को कहा। यह घटनाक्रम करीब एक घंटे तक चला। इस दौरान किसी ने मोबाइल कैमरे में यह कैद कर लिया। प्रधान पाठक का पूर्व में नशे में सार्वजनिक स्थान पर तमाशा करने का वीडियो भी वायरल हो चुका है। नई दुनिया की रिपोर्ट के अनुसार तुलसीराम कोचले स्कूल के प्रभारी हैं, इसलिए छात्राओं की गणवेश भी उन्हें ही वितरित करनी थी, लेकि न कई छात्राओं को वितरित नहीं की जा सकी है।

सोमवार दोपहर प्रधान पाठक तुलसीराम विद्यालय पहुंचे। अपने साथ लाए थैले में से छात्राओं की गणवेश निकाली और विद्यालय में मौजूद विद्यार्थियों के सामने ही उसे पहना। वे यहीं नहीं रुके, कुछ छात्रों को भी जबर्दस्ती छात्राओं की गणवेश पहनने को दी।

इस बीच पाटी ब्लॉक स्रोत समन्वयक (बीआरसी) प्रफुल्ल पुरोहित स्कूल पहुंचे लेकिन इसे रोकने और उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के बजाय चलते बने। बाद में बीआरसी ने कहा कि मामले का प्रतिवेदन उच्चाधिकारियों को सौंपा जाएगा। घटना के बारे में विद्यार्थियों ने पालकों को जानकारी दी।

इससे उनमें खासी नाराजी है। जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त विवेक पांडेय ने कहा कि जांच कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी नशे की हालत में सड़क पर तमाशा करते कोचले का वीडियो वायरल हो चुका है, इसकी शिकायत भी उच्च अधिकारियों तक हुई थी।