अधेड़ को चप्पलों से पीटा, करता था लड़कियों से छेड़छाड़!

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

अधेड़ को चप्पलों से पीटा, करता था लड़कियों से छेड़छाड़!

दिनेश प्रजापति, धामपुर। धामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अमखेड़ा शंजरपुर से धामपुर ट्यूशन पढ़ने जाने वाली छात्राओं के साथ प्रतिदिन छेड़खानी की हरकत करने वाले अधेड़ उम्र के शख्स को खेतों के पास परिजनों ने धर दबोचा। महिलाओं ने उसे चप्पलों से पीटा और पुलिस


अधेड़ को चप्पलों से पीटा, करता था लड़कियों से छेड़छाड़!
दिनेश प्रजापति, धामपुर। धामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अमखेड़ा शंजरपुर से धामपुर ट्यूशन पढ़ने जाने वाली छात्राओं के साथ प्रतिदिन छेड़खानी की हरकत करने वाले अधेड़ उम्र के शख्स को खेतों के पास परिजनों ने धर दबोचा।

महिलाओं ने उसे चप्पलों से पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही दरोगा जयपाल सिंह मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़ित छात्राओं ने बताया कि उक्त आरोपी आते-जाते अश्लील हरकत करता था। जिससे वह काफी परेशान थी।