दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरा फिर भी उमस भरी गर्मी से राहत नहीं

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरा फिर भी उमस भरी गर्मी से राहत नहीं

नई दिल्ली। राजधानी के ज्यादातर इलाकों में बारिश होने के कारण शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गयी लेकिन उमस का प्रकोप जारी रहने के कारण चिपचिपी गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से ए


दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरा फिर भी उमस भरी गर्मी से राहत नहीं
नई दिल्ली। राजधानी के ज्यादातर इलाकों में बारिश होने के कारण शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गयी लेकिन उमस का प्रकोप जारी रहने के कारण चिपचिपी गर्मी से राहत नहीं मिली।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। सुबह साढ़े आठ बजे तक 1.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी। इस दौरान सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 81 प्रतिशत दर्ज किया गया। दिन में आसमान में बादल छाये रहने और हल्की बारिश या बौछारें पडऩे का अनुमान है।
दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के इर्द गिर्द रहने का अनुमान है। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।