छेड़खानी की शिकायत पर स्‍कूल ने नहीं की कार्रवाई तो भूख हड़ताल पर बैठीं छात्राएं

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

छेड़खानी की शिकायत पर स्‍कूल ने नहीं की कार्रवाई तो भूख हड़ताल पर बैठीं छात्राएं

नई दिल्ली। एक छात्र स्कूल में छात्राओं पर फब्तियां कसता रहता था, लेकिन स्कूल प्रबंधन से शिकायत करने पर भी कार्रवाई नहीं होती थी। इससे छात्र का मन बढ़ता जा रहा था। इससे परेशान छात्राओं ने स्कूल में ही भूख हड़ताल पर बैठ गईं। घटना बिहार में सुपौल के जव


छेड़खानी की शिकायत पर स्‍कूल ने नहीं की कार्रवाई तो भूख हड़ताल पर बैठीं छात्राएं
नई दिल्ली। एक छात्र स्‍कूल में छात्राओं पर फब्तियां कसता रहता था, लेकिन स्‍कूल प्रबंधन से शिकायत करने पर भी कार्रवाई नहीं होती थी। इससे छात्र का मन बढ़ता जा रहा था। इससे परेशान छात्राओं ने स्‍कूल में ही भूख हड़ताल पर बैठ गईं। घटना बिहार में सुपौल के जवाहर नवोदय विद्यालय की है।

ख़बरों के अनुसार स्‍कूल की वर्ग 10 की छात्राओं पर उसी वर्ग का एक छात्र अक्सर फब्तियां कसता और अभद्र व्यवहार करता था। छात्र के इस व्यवहार की शिकायत छात्राओं ने पहले प्राचार्य से की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद स्‍कूल की सभी छात्राएं परिसर में ही भूख हड़ताल पर बैठ गईं।


छात्राएं अनिश्चितकालीन भुूख हड़ताल के मूड में थीं। इससे स्‍कूल में हड़कम्‍प मच गया। वहां लोगों की भीड़ जुट गई। करीब चार घंटे तक चले आंदोलन के उपरांत आखिरकार प्राचार्य ने दोषी छात्र को अगले आदेश तक के लिए स्‍कूल से निष्कासित कर दिया। तब जाकर छात्राएं शांत हुईं।