तंत्र-मंत्र का झांसा देकर तांत्रिक ने किया महिला से रेप...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

तंत्र-मंत्र का झांसा देकर तांत्रिक ने किया महिला से रेप...

कांकेर। पारिवारिक समस्याओं से परेशान विवाहित महिला को तंत्र-मंत्र से समस्या के समाधान का झांसा देकर दो लाख रुपये ऐंठने और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली ज


तंत्र-मंत्र का झांसा देकर तांत्रिक ने किया महिला से रेप...
कांकेर। पारिवारिक समस्याओं से परेशान विवाहित महिला को तंत्र-मंत्र से समस्या के समाधान का झांसा देकर दो लाख रुपये ऐंठने और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा निवासी 38 वर्षीय विवाहित महिला शहर में रहने वाली अपनी बहन के घर 27 अप्रैल 2019 को आई हुई थी। वह अपनी पारिवारिक परेशानियों से घिरी हुई थी।

इस दौरान उसे पता चला कि ग्राम कोंड़ेजुंगा में तांत्रिक तंत्र-मंत्र से इस प्रकार की समस्या का समाधान करता है। जिसके चलते वह अपनी बहन के साथ समस्या के समाधान के लिए तांत्रिक पुष्पराज के पास पहुंची।

अपनी समस्या बताने पर तांत्रिक ने हवन पूजन का सुझाव दिया। हवन पूजन सामग्री के लिए महिला से दो लाख रुपये भी ले लिए। साथ ही पूजा संपन्न कराने के लिए बीस हजार रुपये अतिरिक्त ले लिया। तांत्रिक ने हवन-पूजन कराया, जिसमें महिला अपने पति के साथ शामिल हुई। हवन होने के बाद वह दंतेवाड़ा लौट गई।

जिसके बाद तांत्रिक ने महिला को मोबाइल पर कॉल कर कहा कि तुम्हारी पूजा अधूरी रह गई है, जिसे पूर्ण करने के लिए तुम्हें आना पड़ेगा। जिस पर महिला कांकेर पहुंची और 16 जून को अपनी बहन के साथ तांत्रिक के पास पहुंची। पुष्पराज ने उसे बताया कि तुम्हारे बच्चों पर परेशानी आने वाली है और तुम्हारे बच्चों का भविष्य खराब हो सकता है।
-सांकेतिक तस्वीर