सहेलियों संग मिलकर किशोरियों से जिस्मफरोशी कराती थी पुलिसकर्मी की पत्नी...
रुद्रपुर। चार दिन पूर्व किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस की गिरफ्त में आई पुलिसकर्मी की पत्नी अपनी दो सहेलियों के साथ मिलकर किशोरियों से देह व्यापार कराती थी। सोमवार को कोर्ट में दो किशोरियों के धारा 164 के तहत दर्ज बयानों में इसका खुलासा हुआ है।

मामले में पुलिस कर्मी की दो सहेलियां फरार हैं। चार दिन पूर्व संजयनगर खेड़ा निवासी एक नाबालिग रहस्मय ढंग से लापता हो गई थी। नाबालिग की मां ने गणेश गार्डन तीनपानी डैम निवासी महिला और उसकी दो सहेलियों पर नाबालिग बेटी के अपहरण का आरोप लगाया था।
इस पर पुलिस ने उस पर उसकी सहेलियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने मामले के खुलासे के लिए एसपी सिटी देवेंद्र पींचा और एसओ ट्रांजिट कैंप बीडी जोशी के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। पुलिस ने घटना के दूसरे दिन ही महिला के घर से किशोरी को बरामद कर लिया था।
इस मामले में सिपाही की पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। पुलिस को महिला के घर से एक और किशोरी बरामद हुई। सोमवार को पुलिस ने दोनों किशोरियों का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में धारा 164 के तहत उनके बयान दर्ज कराए।
इसमें दोनों ने महिला और उसकी दो सहेली के द्वारा देह व्यापार कराने की बात स्वीकारी। एसओ जोशी ने बताया कि नाबालिगों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर तीनों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धारा बढ़ाई गई है। दोनों सहेलियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
-सांकेतिक तस्वीर