पति को बचाने महिला ने किया सरेंडर, 5 लोगों ने बारी-बारी से 3 घंटे तक किया रेप

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

पति को बचाने महिला ने किया सरेंडर, 5 लोगों ने बारी-बारी से 3 घंटे तक किया रेप

राजस्थान के अलवर में गैंगरेप की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। अलवर के थानागाजी इलाके में एक महिला से उसके पति के सामने 3 घंटे तक बलात्कार किया गया और पूरी घटना की विडियो रिकॉर्डिंग भी कई गई। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला और उसके पति को पी


पति को बचाने महिला ने किया सरेंडर, 5 लोगों ने बारी-बारी से 3 घंटे तक किया रेप
राजस्थान के अलवर में गैंगरेप की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। अलवर के थानागाजी इलाके में एक महिला से उसके पति के सामने 3 घंटे तक बलात्कार किया गया और पूरी घटना की विडियो रिकॉर्डिंग भी कई गई। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला और उसके पति को पीटा भी।

महिला अपने पति के साथ बाजार तक शॉपिंग करने गई थी। पूरी घटना का विडियो बनाने के बाद आरोपियों ने रेप पीडि़ता को ब्लैकमेल करना भी शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार, गैंगरेप में शामिल सभी आरोपी ट्रक ड्राइवर या हेल्पर हैं।

रेप पीडि़ता ने बताया कि उसने आरोपियों को जितना रोका, उन्होंने उतनी ही दरिंदगी की। पांचों आरोपियों ने तीन घंटे तक कई बार महिला से रेप किया। घटना के बाद पीडि़ता को एक आरोपी ने फोन किया और रिकॉर्ड किए गए 11 विडियो लीक ना करने के एवज में पैसों की भी मांग की।

मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दो आरोपियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही हैं। थानागाजी थाने के एसओ को सस्पेंड कर दिया गया है और अलवर के एसपी का ट्रांसफर कर दिया गया है।

गैंगरेप में शामिल एक आरोपी की पहचान ट्रक ड्राइवर इंद्रराज गुर्जर के रूप में हुई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया सभी आरोपियों की उम्र 20-25 के बीच है। शुरुआती जांच में पता चला है कि सभी आरोपी ट्रक ड्राइवर या हेल्पर हैं। पुलिस ने बताया कि मुकेश गुर्जर (20) के नामक एक शख्स को वॉट्सएप पर गैंगरेप का विडियो अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।


पीडि़ता के देवर ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, मेरा भाई जयपुर में काम करता है और भाभी थानागाजी स्थित अपने मायके में रहती हैं। 26 अप्रैल को दोनों शॉपिंग के लिए गए थे। दोनों अपनी बाइक से थे कि तभी दो अन्य बाइक पर सवार पांच युवक उनका पीछा करने लगे। सुनसान इलाका आने पर उन्होंने जबरन बाइक रुकवाई और उसे पास के गड्ढे में गिरा दिया। इसके बाद दोनों को खींचकर रोड के नीचे रेत के टीलों के पीछे ले गए।

रेत के टीलों के पीछे कपल के कपड़े उतरवाए गए और उसकी विडियो रिकॉर्डिंग की गई। महिला के देवर ने बताया, पांचों लोगों ने मेरे भाई को डंडों से पीटना शुरू कर दिया। भाभी ने भाई को बचाने का प्रयास किया तो उन्होंने दोनों को और ज्यादा पीटा। अपने पति को बचाने के लिए आखिरकार उन्होंने सरेंडर कर दिया। जिसके बाद उन पांचों ने बारी-बारी से उनके साथ दरिंदगी की। यह सब तीन घंटे तक चला। जाते समय उन्होंने दोनों के पास रखे 2000 रुपये भी लूट लिए।