अफसर के बाल पकड़ थाने तक पीटते ले गई महिला!

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

अफसर के बाल पकड़ थाने तक पीटते ले गई महिला!

नई दिल्ली। महिलाओं ने अधिकारी-कर्मचारियों को जमकर डंडों से पीटा। इतना ही नहीं घटना स्थल से लेकर थाने तक सरेराह अफसर की पिटाई की। उनका मोबाइल ले लिया। सुरक्षा के लिए पास में रखी पिस्टल भी गायब हो गई। लोगों ने घटनाक्रम के वीडियो बनाए और इसे सोशल मीडिय


अफसर के बाल पकड़ थाने तक पीटते ले गई महिला!
नई दिल्ली। महिलाओं ने अधिकारी-कर्मचारियों को जमकर डंडों से पीटा। इतना ही नहीं घटना स्थल से लेकर थाने तक सरेराह अफसर की पिटाई की। उनका मोबाइल ले लिया।

सुरक्षा के लिए पास में रखी पिस्टल भी गायब हो गई। लोगों ने घटनाक्रम के वीडियो बनाए और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। देर रात मध्य प्रदेश की महेश्वर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। मारपीट करने वालों की तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है।

अवैध शराब की सूचना पर दबिश देने पहुंचे आबकारी उप निरीक्षक मोहनलाल भायल को महिलाओं का कड़ा विरोध झेलना पड़ा। यहां अफसर के घर में दाखिल होते ही जानकारी के मुताबिक, आबकारी उप निरीक्षक मोहनलाल भायल बल के साथ दोपहर करीब 3 बजे दबिश देने के लिए वार्ड 8 में पहुंचे।

कार्रवाई के दौरान महिलाओं व पुरुषों पुरषों ने मारपीट कर अफसर की सरकारी पिस्टल व मोबाइल भी खींच लिया। घटना स्थल पर ही मारपीट शुरू की। बाद में महिलाओं ने अफसर को पकड़ा और उसे खींचते हुए थाने की ओर लेकर गई। रास्ते भर भी आरोपियों ने उप निरीक्षक के साथ डंडों व हाथों से पीटाई की। ऐसी ही हालत में अफसर को मुख्य सड़क से थाने तक लाया गया। थाने पर पुलिस जवानों ने दौड़कर उप निरीक्षक को बचाया।