फिर मोदी सरकार बनने पर घुसपैठियोंं को चुन-चुन कर बाहर करेंगे: अमित शाह

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

फिर मोदी सरकार बनने पर घुसपैठियोंं को चुन-चुन कर बाहर करेंगे: अमित शाह

पानीपत। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि देश में फिर से नरेंद्र मोदी की सरकार बनी तो किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज जाएगा। आज पूरे देश में मोदी-माेेेदी का नारा गूंज रहा है। देश ही क्या दूसरे देशों में भी यह नारा गूंज रहा है। नरेंद्र मोदी न


फिर मोदी सरकार बनने पर घुसपैठियोंं को चुन-चुन कर बाहर करेंगे: अमित शाह
पानीपत। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने कहा कि देश में फिर से नरेंद्र मोदी की सरकार बनी तो किसानों को ब्‍याज मुक्‍त कर्ज जाएगा। आज पूरे देश में मोदी-माेेेदी का नारा गूंज रहा है। देश ही क्‍या दूसरे देशों में भी यह नारा गूंज रहा है। नरेंद्र मोदी ने देश का मान विश्‍वभर में बढ़ाया।

मोदी सरकार ने देश के गरीबोंं का कल्‍याण किया व उनका जीवनस्‍तर उठाया। आज देश की जनता पूरी तरह भाजपा के साथ है। लोगों ने तय कर लिया है वह भाजपा काेे दोबारा सत्‍ता सौंपेंगी। 23 मई के बाद नरेंद्र मोदी दाेबारा प्रधानमंत्री बनेंगे। दाेबारा मोदी सरकार बनने पर देश से घुसपैठियोंं को चुन-चुन कर बाहर करेंगे।

पानीपत में आयोजित रैली में अमित शाह ने पर मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्य का उल्लेख किया। इसके साथ ही उन्‍होंनेे कांग्रेस और इनेलो पर जमकर हमले किए। उन्‍होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को राज्‍य की 10 में से आठ सीटों पर जिताया था। इस बार सभी 10 सीटें चाहिए।