BJP के खिलाफ आवाज उठाने वाली लड़की की सुरक्षा की भी गारंटी नहीं: प्रियंका

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

BJP के खिलाफ आवाज उठाने वाली लड़की की सुरक्षा की भी गारंटी नहीं: प्रियंका

सोशल मीडिया पर शो’षण के आ’रोप से जुड़ा वीडियो पोस्ट करने के बाद कानून की पढ़ाई कर रही 23 वर्षीय छात्रा गायब है। इसे लेकर भाजपा सासंद स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ अपहरण और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया गया है। इस खबर की एक प्रति लेकर कांग्रेस महासचिव


BJP के खिलाफ आवाज उठाने वाली लड़की की सुरक्षा की भी गारंटी नहीं: प्रियंका
सोशल मीडिया पर शो’षण के आ’रोप से जुड़ा वीडियो पोस्ट करने के बाद कानून की पढ़ाई कर रही 23 वर्षीय छात्रा गायब है। इसे लेकर भाजपा सासंद स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ अपहरण और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया गया है।

इस खबर की एक प्रति लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर शेयर किया और भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने लिखा कि, ”उत्तर प्रदेश में एक दिन भी ऐसा नहीं बीतता जिस दिन भाजपा सरकार महिलाओं को ये भरोसा दिलाने में कामयाब हो कि आप सुरक्षित हैं और अगर आपके साथ कोई घटना घटती है तो आपको न्याय मिलेगा।”

उन्होंने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, आवाज उठाने वाली लड़की लापता है या कर दी गयी है। उसके साथ क्या हो रहा है कोई नहीं जानता। आखिर ये कब तक चलेगा? प्रियंका गांधी ने उन्नाव दुष्कर्म मामले को उठाते हुए लिखा कि, उत्तर प्रदेश में ये उन्नाव मामले जैसा ही दुहराव लग रहा है। अगर कोई महिला BJP नेता के खिलाफ शिकायत करती है, तो उसको न्याय मिलना तो दूर की बात, उसकी खुद की सुरक्षा की भी गारंटी नहीं रहती।

प्रियंका गांधी ने चिन्मयानंद पर से शिष्यों के ब’लात्का’र मामले हटाने को लेकर योगी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने लिखा कि,पिछले ही साल आरोपी पर से ब’लात्का’र का मुकदमा भाजपा सरकार ने वापस लिया था। बहुत साफ है सरकार किसके साथ खड़ी है। प्रियंका ने कहा यूपी की लड़कियाँ सब देख रही हैं।”