ये मुस्लिम महिला US से इंडिया आकर कर रहीं गौ पालन...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

ये मुस्लिम महिला US से इंडिया आकर कर रहीं गौ पालन...

नई दिल्ली। इस मुस्लिम महिला का नाम मरजिया मूसा है। अमेरिका में रहती थीं। एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी चल रही थी। 49 साल की मूसा ने एक दिन फैसला किया कि वो वापस अपने पुश्तैनी गांव जाएंगी। यह फोटो गुजरात के बनासकांठा की है। यहां के गांव कानोदर में मर


ये मुस्लिम महिला US से इंडिया आकर कर रहीं गौ पालन...नई दिल्ली। इस मुस्लिम महिला का नाम मरजिया मूसा है। अमेरिका में रहती थीं। एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी चल रही थी।

49 साल की मूसा ने एक दिन फैसला किया कि वो वापस अपने पुश्तैनी गांव जाएंगी। यह फोटो गुजरात के बनासकांठा की है। यहां के गांव कानोदर में मरजिया ने एक डेयरी फार्म खोला। पांच एकड़ जमीन खरीदी और फार्म शुरू कर दिया।

साल 2016 में मूसा ने यह डेयरी फार्म शुरू किया था। इसका नाम मुखी डेयरी फार्म रखा। लगभग 2.50 करोड़ रुपये इनवेस्ट किया। 22 गायों के साथ यह सिलसिला शुरू हुआ। मूसा के फार्म हाऊस में आज यानी साल 2018 में 120 गाय हैं।

उन्होंने डच ब्रीड की गाय खरीदी हैं। इनका दूध उच्च गुणवत्ता का होता है। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि अमेरिका में भी उनकी जिंदगी बढ़िया गुजर रही थी, लेकिन लगातार वो अपने वतन के लिए कुछ करने के बारे में सोचती रहती थीं।
ये मुस्लिम महिला US से इंडिया आकर कर रहीं गौ पालन...
उन्होंने अपने इस इंटरव्यू में यह भी बताया कि एक दफा महाराष्ट्र से एक ट्रक में उनकी कुछ गाय आ रही थीं। गौरक्षकों के एक दस्ते ने उन्हें रोका भी, लेकिन मूसा ने तुरंत पुलिस को फोन किया और मामला रफा-दफा हुआ।

आपको जानकार हो सकता है थोड़ा अजीब लगे, लेकिन इसी डेयरी फार्म से एक महीने में लगभग 2 लाख रुपये की कमाई होती है। एक गाय रोज 250 रुपये का चारा खाती है।