Ramadan में इसलिए खायी जाती है खजूर, जानिए फायदे...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

Ramadan में इसलिए खायी जाती है खजूर, जानिए फायदे...

रोजे में खजूर का सेवन बहुत ज्यादा किया जाता है। खजूर खाकर ही रोजे खोले जाते हैं, हालांकि, किसी के पास खजूर उपलब्ध नहीं है तो वह पानी पीकर भी रोजे खोल सकता है। इफ्तार के वक्त खजूर खाना ‘सुन्नत’ माना जाता है। (पैगंबर मोहम्मद जो भी काम करते थे, उन्हें


Ramadan में इसलिए खायी जाती है खजूर, जानिए फायदे...
रोजे में खजूर का सेवन बहुत ज्यादा किया जाता है। खजूर खाकर ही रोजे खोले जाते हैं, हालांकि, किसी के पास खजूर उपलब्ध नहीं है तो वह पानी पीकर भी रोजे खोल सकता है।

इफ्तार के वक्त खजूर खाना ‘सुन्नत’ माना जाता है। (पैगंबर मोहम्मद जो भी काम करते थे, उन्हें सुन्नत करार दिया गया है।) रमजान में खजूर खाने की एक वजह यह भी है।

रोजा खोलने के वक्त कई लोग बहुत ज्यादा खाना खा लेते हैं, जिससे कई सारी दिक्कतें पैदा हो सकती है। ऐसे में उस वक्त खजूर खाने से वह शरीर को काफी शक्ति दे देता है, जिससे भूख कम लगती है और कोई परेशानी नहीं होती। खजूर खाने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है।

इसमें काफी मात्रा में फायबर पाया जाता है, जो कि शरीर के लिए बहुत जरूरी होती है। सारा दिन भूखा और प्यासा रहने की वजह से शरीर में कमजोरी आ जाती है, ऐसे में खजूर खाने से शरीर को ताकत मिलती है।

खजूर में ग्लूकोज, सुक्रोज और फ्रुक्टोज पाए जाते हैं, जिससे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। खजूर का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम होता है, जिससे दिल की बीमारियां होने का खतरा नहीं रहता। इसके अलावा इसमें पोटेशियम काफी मात्रा में पाया जाता है, वहीं सोडियम की मात्रा कम होती है, ये नर्वस सिस्टम के लिए फायदेमंद होता है। खजूर में आयरन पाया जाता है, जो कि खून से संबंधित बीमारियों से निजात दिलाता है।