इस शख्स ने 40 साल से नहीं कटवाए हैं अपने बाल...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

इस शख्स ने 40 साल से नहीं कटवाए हैं अपने बाल...

बिहार के रहने सकल देव टुड्डू भी अपने शौक को कारण प्रसिद्ध हुए है। बिहार में मुंगेर जिले के रहने वाले 63 वर्षीय सकल देव टुड्डू अपने बाल को 40 सालों से नही कटवाएं हैं। टड्डू का दावा है कि उन्होंने करीब 40 साल से अपने सिर के बाल नहीं कटवाए हैं और इसे ध


इस शख्स ने 40 साल से नहीं कटवाए हैं अपने बाल...
बिहार के रहने सकल देव टुड्डू भी अपने शौक को कारण प्रसिद्ध हुए है। बिहार में मुंगेर जिले के रहने वाले 63 वर्षीय सकल देव टुड्डू अपने बाल को 40 सालों से नही कटवाएं हैं। टड्डू का दावा है कि उन्होंने करीब 40 साल से अपने सिर के बाल नहीं कटवाए हैं और इसे धोया भी नहीं है।

सकल देव टुड्डू जटा तकरीबन सात फीट तीन इंच लंबी है, अगर वे अपनी जटाएं खोल लें तो वे मुश्किल से चल पाते हैं। यही कारण है कि वे अपनी जटाओं को गूंथ कर रखते हैं।

टुड्डू के बाल बढ़ाने के उनके शौक को देखते हुए लोग उन्हें महात्मा समझने लगे हैं। धार्मिक प्रवृत्ति के ट्ड्डू भी इसे ईश्वर की देन कहते हैं। वे हालांकि ये भी कहते हैं कि उन्हें बचपन से ही लंबे बाल रखने का शौक रहा है।

मुंगेर के टंगड़ा गांव निवासी ट्डडू ने अपने बालों को इतने बडे करने के पीछे दिल्चस्प कारण बताया। उन्होंने बताया, कि 40 वर्ष पहले एक दिन मेरे सपने में भगवान आए और आदेश देते हुए कहा कि अपने बालों को कभी भी कटवाना मत और न ही बालों को कभी धोना।

इसके बाद से ही हम इसे भगवान से मिला आशीर्वाद मान कर अपने बालों को सहेज कर रखने लगे हैं। लोग उन्हें लम्बे बालों के कारण जटा वाले बाबा बुलाते हैं। सकल देव 31 वर्षों तक वन विभाग में भी काम कर चुके है।