इस शख्स ने 'तिरंगा' बनाने को बेच दिया घर

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

इस शख्स ने 'तिरंगा' बनाने को बेच दिया घर

हैदराबाद। तिरंगे के प्रति हर एक नागरिक के अंदर सम्मान का भाव होता है, लेकिन आंध्र प्रदेश के एक शख्स के मन में राष्ट्रध्वज के लिए जज्बा ऐसा कि उसने अपना घर ही बेच दिया। ऐसा करने वाले शख्स का नाम आर. सत्यनारायण है जो कि पेशे से बुनकर हैं। सत्यनारायण क


इस शख्स ने 'तिरंगा' बनाने को बेच दिया घर
हैदराबाद। तिरंगे के प्रति हर एक नागरिक के अंदर सम्मान का भाव होता है, लेकिन आंध्र प्रदेश के एक शख्स के मन में राष्ट्रध्वज के लिए जज्बा ऐसा कि उसने अपना घर ही बेच दिया। ऐसा करने वाले शख्स का नाम आर. सत्यनारायण है जो कि पेशे से बुनकर हैं। 

सत्यनारायण कुछ अलग तरीके से तिरंगे को तैयार करना चाहते थे। वह बिना किसी सिलाई या जोड़ के सिंगल कपड़े पर ही तिरंगे को तैयार करना चाहते थे।

काफी दिनों से ऐसा करने की ठान चुके सत्यनारायण को अपने इस सपने को पूरा करने के लिए साढ़े 6 लाख रुपये की जरूरत हुई, जिसके लिए उन्होंने अपना घर ही बेच दिया। तिरंगे को तैयार करने में उन्हें 4 चार साल का वक्त लगा।


8 फीट गुणा 12 फीट का तिरंगा तैयार करना सत्यनारायण के लिए अनोखा ही अनुभव था। एनबीटी की खबर के अनुसार उन्होंने दावा किया कि सिंगल कपड़े पर तैयार एक भी तिरंगा नहीं है।

सभी तिरंगों को केसरिया, सफेद और हरे कपड़ों को आपस में सिलकर तैयार किया जाता है। वह अब अपने सपने को और भी आगे ले जाकर इसे लालकिले पर फहराना चाहते हैं।