आर्थिक महाशक्‍ति बनने में ये मंदी 'स्‍पीड ब्रेकर': प्रियंका गांधी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

आर्थिक महाशक्‍ति बनने में ये मंदी 'स्‍पीड ब्रेकर': प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने आर्थिक मंदी के जरिए केंद्र सरकार पर हमलावर रुख अख्तियार कर लिया है। बुधवार को सिलसिलेवार ट्वीट कर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर सच्चाई स्वीकार न करने का आरोप लगाया। उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘


आर्थिक महाशक्‍ति बनने में ये मंदी 'स्‍पीड ब्रेकर': प्रियंका गांधी
नई दिल्‍ली। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने आर्थिक मंदी के जरिए केंद्र सरकार पर हमलावर रुख अख्‍तियार कर लिया है। बुधवार को सिलसिलेवार ट्वीट कर उन्‍होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर सच्‍चाई स्‍वीकार न करने का आरोप लगाया।

उन्‍होंने ट्वीट में कहा, ‘चकाचौंध दिखा कर रोज 5 ट्रिलियन-5 ट्रिलियन बोलते रहने या मीडिया की हेडलाइन मैनेज करने से आर्थिक सुधार नहीं होता। विदेशों में प्रायोजित इवेंट करने से निवेशक नहीं आते। निवेशकों का भरोसा डगमगा चुका है। आर्थिक निवेश की जमीन दरक गई है।‘ एक और ट्वीट कर उन्‍होंने कहा, ‘मगर भाजपा सरकार इस सच्चाई को स्वीकार नहीं कर रही। आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में ये मंदी ‘स्पीड ब्रेकर’ है, इसको सुधारे बिना सब रंग-रोगन बेकार है।‘