इस बार 50 सीटों के नीचे ही निपट जाएगी कांग्रेस: मोदी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

इस बार 50 सीटों के नीचे ही निपट जाएगी कांग्रेस: मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NDA प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने महाराष्ट्र के मुंबई पहुंचे हैं। पीएम ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस समेत समूचे विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि जिन्होंने देश को लूटा है उन्हें लौटना ही


इस बार 50 सीटों के नीचे ही निपट जाएगी कांग्रेस: मोदी
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NDA प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने महाराष्ट्र के मुंबई पहुंचे हैं। पीएम ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस समेत समूचे विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

पीएम ने कहा कि जिन्होंने देश को लूटा है उन्हें लौटना ही पड़ेगा। बीते 5 वर्ष में हमने टैक्स नहीं बल्कि टैक्स देने वालों की संख्या बढ़ाई है। 5 वर्ष में आपने अनुभव किया है कि भ्रष्टाचार की खबरें अखबार से गायब हो गई हैं। भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए कई कदम उठाए हैं जिससे कुछ लोग जेल पर हैं और कुछ लोग बेल पर हैं।

2014 में जो चुनाव हुआ, उसमें आजादी के बाद हुए सभी चुनावों में कांग्रेस को सबसे कम सीटें मिली हैं। 2019 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी सबसे कम सीटों पर लड़ रही है। यानी 2014 सबसे कम सीटें जीतने का रिकॉर्ड और 2019 सबसे कम सीटों पर लड़ने का रिकॉर्ड।

देश की सबसे पुरानी पार्टी, वो पार्टी जिसके बारे में महात्मा गांधी ने कहा था कि कांग्रेस को समाप्त कर देना चाहिए। उस पार्टी को लेकर देश में सारे सर्वे में ये चर्चा है की इस चुनाव में कांग्रेस 44 का आंकड़ां पार करके 50 पर पहुंचेगी या नीचे ही निपट जाएगी।