करंट लगने से तीन की मौत

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

करंट लगने से तीन की मौत

नई दिल्ली। कर्नाटक में कोप्पल जिले के चलागेरी गांव में शुक्रवार को करंट लगने से दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हबुमंत (30) अपने आठ और चार वर्षीय दो बच्चों के साथ खेत पर काम करने गया था। वह अपने ट्रैक्टर पर खड़ा होक


करंट लगने से तीन की मौत
नई दिल्ली। कर्नाटक में कोप्पल जिले के चलागेरी गांव में शुक्रवार को करंट लगने से दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि हबुमंत (30) अपने आठ और चार वर्षीय दो बच्चों के साथ खेत पर काम करने गया था। वह अपने ट्रैक्टर पर खड़ा होकर सूरजमुखी की बुवाई कर रहा था। इसी दौरान वह और उसके बच्चे करंट की चपेट में आ गये। तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मामले की जांच की जा रही है।