पाकिस्तान में जा कर बिरयानी खाने का समय: प्रियंका

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

पाकिस्तान में जा कर बिरयानी खाने का समय: प्रियंका

आगरा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कमान संभाल रहीं प्रियंका राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बाह के जरार में पहुंची हैं। सोमवार को जरार के मंडी समिति में फतेहपुरी सीकरी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर के समर्थन में यहां वोट मांग


पाकिस्तान में जा कर बिरयानी खाने का समय: प्रियंकाआगरा। पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश की कमान संभाल रहीं प्रियंका राहुल गांधी और ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के साथ बाह के जरार में पहुंची हैं। सोमवार को जरार के मंडी समिति में फतेहपुरी सीकरी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्‍याशी राज बब्‍बर के समर्थन में यहां वोट मांगे।

मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए बोलीं कि पाकिस्तान में जा कर बिरयानी खाने का समय है। पांच साल पहले वोट मांगने आए फिर नहीं आए। विदेश दौरे में व्‍यस्‍त रहे। अब फिर आ गए। गरीब किसान के लिए समय नहीं है।

प्रियंका आगे बोलीं कि मोदी सरकार प्रचार कर रही है। रेल में मिलने वाला सामान हो या मतदानकर्मी का खाने का बॉक्‍स। हर जगह बस उनका प्रचारर हो रहा है। युवा बेरोजगार हैं, आलू किसान की लागत दोगुनी हो गई। बीज नहीं है। लाभ कम हुआ तो कोल्‍ड स्‍टोरेज बंद हो गए। शिक्षकों ने हक मांगा तो पीटा गया। सब राष्‍ट्रद्रोही हैं सिर्फ भाजपा के लोग ही राष्‍ट्रवादी हैं।

प्रियंका बोलीं कि यदि आप राष्‍ट्रवादी हैं तो शहीद, स्‍वतंत्रता सेनानियों का सम्‍मन करें। राष्‍ट्रवादी के हैं तो अल्‍पयंख्‍यक व्‍यक्ति की हत्‍या पर उसके परिवार के आंसू क्‍यों नहीं पोंछे। जनता के सवालों को क्‍यों दबाते हैं। यह बताएं कि युवा के लिए किसानों के लिए क्‍या किया।