तृणमूल नेता बोलीं- केंद्रीय बलों के जवान दिखें तो झाड़ू से मारो, छोड़ो नहीं

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

तृणमूल नेता बोलीं- केंद्रीय बलों के जवान दिखें तो झाड़ू से मारो, छोड़ो नहीं

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दो नेताओं ने केंद्रीय बलों के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया है। राज्य में जारी लोकसभा चुनाव के बीच कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को उकसाते हुए एक नेता ने कहा है कि केंद्रीय बलों के जवान दिखें तो उन्हें झाड़ू से मारो तो दूसरे ने कहा


तृणमूल नेता बोलीं- केंद्रीय बलों के जवान दिखें तो झाड़ू से मारो, छोड़ो नहीं
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दो नेताओं ने केंद्रीय बलों के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया है। राज्य में जारी लोकसभा चुनाव के बीच कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को उकसाते हुए एक नेता ने कहा है कि केंद्रीय बलों के जवान दिखें तो उन्हें झाड़ू से मारो तो दूसरे ने कहा कि जवानों से डरने की जरूरत नहीं अगर उन्होंने कुछ गलत किया तो उन्हें छोड़ना मत।

चकदाह से विधायक रत्न घोष कार्यकर्ताओं को उकसाते कैमरे में कैद हुईं हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि उन्हें चुनावी ड्यूटी में तैनात जवानों से डरने की जरूरत नहीं है। टाइम्स नाउ ने इसका वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में वह महिला मोर्चा की सदस्यों को उकसाते हुए कहती हैं कि अगर जंग जितना चाहते हैं तो इसमें सही और गलत नहीं देखा जाता। लोकतांत्रिक या अलोकतांत्रिक तरीके से हमें जीतना ही होगा।

वह आगे कहती हैं ‘मैंने पार्टी कार्यकर्ताओं को 2016 के चुनाव में केंद्रीय बलों के हाथों पिटते हुए देखा है। मैंने देखा था कि उस दौरान कितना खूनखराबा हुआ। लेकिन अब जब भी वह हमें रोकने की कोशिश करें तो महिला कार्यकर्ता, नेता और कार्यकर्ता झाडू से उनकी पिटाई कर उन्हें वापस भेजने पर मजबूर करें।’

यही नहीं पार्टी के बीरभूम जिलाध्यक्ष अनुब्रत मंडल ने भी विवादित बयान दिया है। उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ‘आप लोगों को डरने की जरूरत नहीं है लेकिन अगर वह कुछ गलत करेंगे तो उन्हें छोड़ना मत। सेना के जवान आएंगे। आप वोट देने जाइए। लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है।’